फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में अलीगढ़ के किसान की मौत

विज्ञापन
जितेंद्र सिंह उर्फ पप्पू  - फोटो : samvad
विज्ञापन
वृंदावन बांके बिहारी मंदिर में बुधवार को दर्शन के लिए गए हजियापुर के किसान जितेंद्र की भीड़ में रेलिंग के ऊपर गिरकर गए। अचेत हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


टप्पल थाना क्षेत्र के गांव हजियापुर निवासी 58 वर्षीय जितेंद्र उर्फ पप्पू पुत्र सुंदरपाल सिंह अमावस्या के दिन सुबह करीब पांच बजे हर बार की तरह गांव से अपने साथियों के साथ वृंदावन बांके बिहारी दर्शन के लिए गए थे। करीब 7:30 बजे उन्होंने बांके बिहारी मंदिर के दर्शन किए। इस बीच मंदिर में भीड़ होने के कारण पीछे से धक्का लगा। और वह रेलिंग के ऊपर गिर गए। सीने में चोट लगने से वह अचेत होकर गिर गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने उन्हें मायावती अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन कुछ देर इलाज चलने के बाद ही पप्पू सिंह ने दम तोड़ दिया। दोपहर बाद गांव पहुंचे शव को देख परिवार में कोहराम मच गया। शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पप्पू सिंह के छोटे भाई राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह पिछले करीब 14 वर्षों से हर अमावस्या पर बांके बिहारी दर्शन के लिए जाते थे। उन्होंने अपने पीछे दो बेटे ललित व यतिन व पत्नी राजेश देवी को रोते बिलखते छोड़ा है।
अमावस्या के दिन गांव हजियापुर से हरेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, बिजेंद्र मास्टर सहित अन्य भक्त भी बांके बिहारी दर्शन के लिए गए थे। भीड़ की चपेट में मास्टर बिजेंद्र सिंह भी आ गए, लेकिन मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें