फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अधेड़ की मौत पर परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

गांधीपार्क क्षेत्र के अली नगर में मारपीट में जख्मी अधेड़ की मौत पर परिवार ने पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में बीमारी से मौत की बात कहते हुए जांच कर रही है।
अली नगर निवासी मजदूरी करने वाले 52 वर्षीय अशोक कुमार के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। 23 अप्रैल को उसकी बेटी की शादी के दौरान कुछ लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि उन लोगों ने अशोक संग मारपीट कर दी थी। तभी से वह बीमार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पहले फिर से उसकी तबियत बिगड़ गई। इस पर अस्पताल में भरती कराया गया था। मगर शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि वह कई दिन से बीमार चल रहा था। बीमारी के चलते मौत हुई है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई। पोस्टमार्टम के आधार पर व जांच के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें