फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णांजलि नाट्यशाला में डांसिंग ग्रुप की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विज्ञापन
कृष्णांजलि मंच पर आयोजित डांसिंग बर्ड में प्रस्तुति देती अस्था डांस एकेडमी की छात्रा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में शुक्रवार को कृष्णांजलि नाट्यशाला में आस्था डांसिंग ग्रुप ने गायन व नृत्य में समा बांध दिया। उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता मानव महाजन, योगेश शर्मा, प्रह्लाद पचौरी, काजल धीरज, आशा शर्मा, विशेष पचौरी, शिवशीष और शरद गुप्ता ने किया। मानव महाजन ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि प्रदर्शनी का मंच नए कलाकारों को अवसर प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन

आस्था ग्रुप सामाजिक सरोकारों के लिए स्वयं को समर्पित कर रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत यह दुआ है मेरी रब से, तुझे आशिकों में सबसे, मेरी आशिकी पसंद आए, गीत के साथ की गई, जिसे सुनने वालों ने बहुत पसंद किया इसके बाद छात्रा समृद्धि ने हरियाणवी गीत पर प्रस्तुति दी, जिसे सराहा गया। अतिथि द्वारा अनुकृति, अनन्या, प्रेरणा और आशा को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें