फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : निगरानी समितियों को सक्रिय करने के लिए कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए टेस्टिंग बढ़ाने व निगरानी समितियों को सक्रिय करने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों पर अमल शुरू हो गया है। शुक्रवार को ईद के अवकाश के बावजूद तहसील स्तर पर एसडीएम व तहसीलदारों ने राजस्व कर्मियों, ग्राम पंचायत अफसर, एमओआईसी व प्रधानों की बैठक बुलाकर गांव-गांव बनी निगरानी समितियों को सक्रिय करने की हिदायत दी। संदिग्ध मरीजों को दवाओं की किट भी बांटी। दवा वितरण न करने पर गभाना के गांव अमृतपुर की दो आशाओं के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
एसडीएम गभाना प्रवीण यादव ने ग्राम अमृतपुर, ओगीपुर एवं रामनगर में दौरा कर घर-घर वितरित की जा रही दवा किट के संबंध में फीडबैक लिया। पता चला कि अमृतपुर की दो आशा कार्यकर्ताओं 15 में से एक भी दवा किट वितरित नहीं की है। एसडीएम ने एमओआईसी चंडौस को निर्देशित किया गया कि वह इन आशाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम खैर अंजनी कुमार सिंह ने खैर सीएचसी पर एमओआईसी व स्टाफ के साथ मेडिकल किट वितरण व टीकाकरण की समीक्षा की। तहसीलदार इगलास सौरभ यादव के नेतृत्व में इगलास तहसील के गांव गांव में निगरानी समितियों को सक्रिय किया गया। एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के एमओआईसी व निगरानी समितियों के साथ बैठक कर सक्रिय रहने और संदिग्ध मरीजों की सूचना को गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे में कोविड जांच कराने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को दवा की किट हर हाल में वितरित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें