न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आज (रविवार को) बीएससी और बीए की प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। बीएससी की प्रवेश परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि बीए की प्रवेश परीक्षा दोपहर 2 से लेकर शाम 5 बजे तक होगी।
प्रवेश परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय सहित अन्य स्थानों पर भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली ने बताया कि कोरोना के मद्देनजर परीक्षार्थियों की पहले थर्मल स्क्त्रस्ीनिंग की जाएगी। इसके बाद हाथों को सैनिटाइज किया जाएगा। तब उनको प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थी के पास मास्क होना अनिवार्य है। ब्यूरो