फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: शहर में आरटीपीसीआर और देहात में एंटीजन किट से कोरोना की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

जिले में कोरोना के लगातार मामले सामने आने और शहरी क्षेत्र में बिना लक्षण वाले मरीज मिलने पर जिला प्रशासन ने अब नई रणनीति बनाई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि अब सिर्फ देहात क्षेत्र (नगर पंचायत, नगर पालिका, ग्रामीण इलाका व जिले के बार्डर पर) में कोविड-19 जांच एंटीजन किट से होगी। शहरी क्षेत्र में रहने वालों की जांच के लिए आरटीपीसीआर सैंपल लिए जाएंगे। साथ ही कोरोना जांच करने वाली एलटी टीमों को प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए हैं।
कलक्ट्रेट परिसर स्थित सभागार में शनिवार को कोरोना समीक्षा बैठक में स्मृति गौतम (प्रभारी अधिकारी, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) ने बताया कि नवंबर में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए 32 मरीज ट्रेस नहीं हुए हैं। इसका कारण लैब टेक्नीशियन (एलटी) के साथ तैनात वार्ड ब्वाय द्वारा सैंपलिंग के समय फार्म पर मरीजों के नाम, मोबाइल नंबर, पता एवं थाना नहीं लिखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर डीएम ने निर्देश दिए कि सीएमओ लैब टेक्नीशियन के साथ तैनात समस्त वार्ड ब्वाय को प्रशिक्षण दिया जाना सुनिश्चित करें। इधर, सभी निगरानी समितियों के सदस्यों को गांव-मोहल्ले में बाहर से आने वाले व्यक्तियों की सूचना कोरोना कंट्रोल रूम के नंबर 05712420100, 05712420101 पर तत्काल देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें