फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कल से महिलाओं को दिया जाएगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
खैर रोड स्थित जलालपुर के मुस्कान बुटीक सेंटर पर सोमवार से अमर उजाला अपराजिता के बैनरतले मेहंदी, ब्यूटीशियन व फैशन डिजाइनिंग के लिए सात दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में अनुभवी व योग प्रशिक्षिकाएं महिलाओं को प्रशिक्षण देंगी। इच्छुक प्रतिभागी अमर उजाला के हेल्पलाइन नंबर 7617566167 पर अपनी पूरी जानकारी व्हाट्स एप कर सकती हैं।
विज्ञापन

राधे राधे वोमेन क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के सहयोग से जलालपुर के मुस्कान बुटीक सेंटर पर सोमवार से महिलाओं और युवतियों के लिए सात दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में इंस्टीट्यूट के निदेशक गौरव अग्रवाल की टीम प्रतिभागियों को मेहंदी, ब्यूटीशियन व फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण देंगी। यह प्रशिक्षण सात दिनों तक प्रतिदिन दोपहर दो बजे से चार बजे तक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें