फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : कोविड अस्पतालों से हटेंगे गंभीर बीमारियों से ग्रसित कर्मचारी

विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोविड अस्पतालों में काम कर रहे दमा, हृदय व अन्य बीमारियों से ग्रसित कर्मचारियों को हटाया जाएगा। इन कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखकर हटाया जा रहा है। कर्मचारियों ने भी हटाने की अपील की थी। सीएमओ ने इन्हें हटाकर अन्य स्थानों पर ड्यूटी लगाने के आदेश जारी कर दिये हैं।
विज्ञापन

एल-2 श्रेणी के पंडित दीनदयाल अस्पताल, हरदुआगंज एवं अतरौली के सौ शैया अस्पताल में करीब 15 कर्मचारी ऐसे हैं, जो हृदय रोग, दमा, डायबिटीज एवं अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं। कोविड 19 की गाइड लाइंस के अनुसार इस तरह की बीमारियों से ग्रसित लोगों को कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। पिछले दिनों सात कर्मचारियों ने सीएमओ को पत्र लिखकर अपनी ड्यूटी दूसरी जगह लगाने की अपील की थी। इसे स्वीकार करते हुए सीएमओ ने इन सभी कर्मचारियों को दूसरे अस्पतालों में तैनात करने एवं इनके स्थान पर स्वस्थ कर्मचारियों को कोविड अस्पतालों में तैनात करने के आदेश जारी किये हैं। गत दिवस स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में भी यह मुद्दा उठा था।
सीएमओ डा.बीपी कल्याणी ने स्वीकार किया कि कोविड अस्पतालों में तैनात बीपी, शुगर, दमा, हृदय रोग समेत अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित कर्मचारियों को हटाया जाएगा। इनके स्थान पर शारीरिक रूप से सक्षम कर्मचारियों की ड्यूटी कोविड अस्पतालों में लगाई जाएगी। हटाने से पूर्व इन सभी का मेडिकल बोर्ड द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन

अस्पतालों में बढ़ेंगे एक हजार बैड
अनलाक जोन में लगातार बढ़ रही कोविड मरीजों की संख्या को देखते हुए कोविड अस्पतालों में अतिरिक्त बैड लगाये जाने की तैयारी है। अपर निदेशक स्वास्थ्य ने सीएमओ को प्रशासन के सहयोग से एक हजार अतिरिक्त बैडों की व्यवस्था के लिये स्थान चिह्नित करने के आदेश दिये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें