फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ पहुंचा टिड्डियों का दल, जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Sat, 27 Jun 2020 07:32 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
टिड्डी दल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

टिड्डी दल के हमले से एक बार फिर अलीगढ़ जिले के लोगों की चिंता बढ़ गई है। शनिवार को अलीगढ़ जनपद में टिड्डियों की प्रवेश हो गया। इससे किसानों को सबसे ज्यादा संभावित नुकसान की चिंता सता रही है। जिला प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


वहीं ग्रामीण अलग-अलग तरीकों से टिड्डियों को भगाने के लिए खेतों में पहुंचने लगे हैं। बताया गया कि जवां ब्लॉक के कई किलोमीटर के क्षेत्र को टिड्डियों ने कवर कर लिया है। टिड्डियों का एक दल खुर्जा और जहांगीराबाद में भी 10 किलोमीटर क्षेत्र में फैल गया है।

हवा के रुख के हिसाब से संभावना जताई जा रही है कि टिड्डियां अतरौली क्षेत्र में प्रवेश कर सकती हैं। ये टिड्डियां 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें