फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : शिक्षितों का चुनाव.. आठ बूथों पर दहाई का भी आंकड़ा न हुआ पार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

पढ़े-लिखों का माना जाने वाला शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनाव मतदान तो मंगलवार को हो गया। बुधवार को जिला प्रशासन ने मतदान की बूथवार समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार की। इस रिपोर्ट से सामने आया कि जिले के आठ मतदान केंद्रों पर मतों की संख्या दहाई का भी आंकड़ा पार नहीं कर सकी। इनमें स्नातक के छह और शिक्षक के दो बूथ रहे। ये जागरूकता का अभाव है या कोरोना काल का असर। ये कहना मुश्किल है।
आगरा खंड शिक्षक-स्नातक का चुनाव में इस बार मैदान में स्नातक एमएलसी पद के लिए 22 प्रत्याशी और शिक्षक एमएलसी के लिए 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। मंगलवार को 91 बूथों पर हुए मतदान में भाग लेकर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते इन प्रत्याशियों के भाग्य को मतपेटियों में कैद किया। आज आगरा में मतगणना होगी और मतदाताओं की मंशा उजागर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि मतदाताओं की मतदान के प्रति सुस्ती भी किसी से छिपी नहीं है। शिक्षक एमएलसी मतदान के लिए जिले में इस बार 4264 मतदाता पंजीकृत थे। मगर, इनमें से सिर्फ 3255 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। वहीं, स्नातक के 47532 मतदाताओं में से 19502 ने ही अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान की बूथवार जिला प्रशासन ने समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार की तो पता लगा कि जिले के आठ केंद्रों पर मतदान का आंकड़ा दहाई की संख्या को पार ही नहीं कर सका है।
स्नातक के बूथ का हाल
बूथ संख्या वोट पड़े
112-अ 15
113 43
114 28
122 50
127 32
128 49
शिक्षक मतदान के बूथ का
बूथ संख्या वोट पड़े
10 96
16 29
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें