फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में नामांकन दाखिल करेंगे भाजपा प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
इगलास विधान सभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की घोषणा 27-28 सिंतबर तक होने की उम्मीद है। नवरात्र में 30 सितंबर को प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रविवार को रघुनाथ पैलेस में प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल की मौजूदगी में वरिष्ठ नेताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें इगलास उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लिया गया। भले ही प्रत्याशी के नाम की अभी घोषणा नहीं हुई है। लेकिन नामांकन से लेकर प्रत्याशी के चुनाव कार्यक्रम आदि करीब-करीब तय कर लिया गया है।
नेताओं का कहना है कि 28 सितंबर के पहले प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह ने बताया कि प्रत्याशी के नाम का फैसला शीर्ष नेतृत्व को लेना है। संगठन अपने स्तर से तैयारी में जुटा हुआ है। इगलास में तमाम बूथ एवं सेक्टर में कमेटी का गठन हो चुका है। सभी चारों मंडल का काम एक-एक विधायक देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें