अच्छा कुर्ता है... ऊपरकोट स्थित दुकान में ग्राहक को कुर्ता दिखाते कुर्ता विक्रेता शारिक कुरैशी। अ
- फोटो : CITY OFFICE
चांद एक मई को दिखा तो ईद दो मई को होगी, अन्यथा तीन मई को ईद तय है। ईद की नमाज के लिए कुर्ता-पाजामा की जमकर खरीदारी हो रही है। इस बार इसकी खरीदारी में इजाफा हुआ है। गर्मी के चलते लखनवी चिकन के कुर्ते काफी पसंद किए जा रहे हैं।
कोरोना महामारी की वजह से दो साल से ईदगाहों में नमाज नहीं हो रही थी। लोगों ने घरों पर ही नमाज पढ़ी थी। इस बार ईद की नमाज ईदगाह में होगी। ऐसे में कुर्ता-पाजामा की बिक्री जमकर हो रही है। शनिवार को ऊपरकोट, जमालपुर समेत मुस्लिम इलाकों के बाजार में भीड़ रही।
ऊपरकोट स्थित कुर्ता-पाजामा के विक्रेता शारिक कुरैशी ने बताया कि इस बार बाजार काफी अच्छा है। पिछली बार के मुकाबले 20 फीसदी की बिक्री बढ़ी है। कुर्ता-पाजामा करीब 10 फीसदी महंगे हैं। इस महंगाई और गर्मी को देखते हुए युवा लखनवी चिकन कुर्ता ज्यादा खरीद रहे हैं। कारोबारी अनीस ने कहा कि भले ही महंगाई है, लेकिन बाजार चमक रहा है।
ये है कीमत
कपड़ा रुपये
शिफॉन (महिला) 700
फ्रॉक 1300
लेनन कुर्ता 650
कॉटन कुर्ता 525
प्रिंटेड कुर्ता 650