फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : रामघाट रोड पर नाले की सफाई का हुआ ड्रोन सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर में नाला-नालियों की सफाई का सर्वे ड्रोन से शुरू हो गया है। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने रामघाट रोड के नाले पर ड्रोन के जरिये सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

शनिवार को रामघाट रोड, क्वार्सी जाफरी ड्रेनेज, सिधौली नाला, इगलास रोड नाला, सराय रहमान नाला, नई बस्ती नाला, जमालपुर व गूलर रोड नाले का ड्रोन से सर्वे किया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि महानगर में लगभग 245 छोटे बड़े नाले हैं, जिनकी सफाई मशीन व कर्मचारियों से कराई गई।
नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी व सभी एसएफआई को नाला सफाई की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाला-नालियों में पॉलीथिन डालने वाले पर निगरानी रखी जाए। उनसे जुर्माना वसूल करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया वर्षा के दौरान क्वार्सी मार्ग, रामघाट रोड, कचहरी रोड, गुरुद्वारा रोड, भुजपुरा बाईपास और खैर रोड पर जलभराव को समाप्त करने के लिए यहां पर अतिरिक्त पंपसेट लगाए जाएंगे। कचहरी रोड पर नाले का निर्माण, गुरुद्वारा रोड पर रेलवे लाइन के नीचे पुलिया की मरम्मत, चंदनिया पोखर की जल संचय क्षमता बढ़ाने और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
इस अवसर पर उप नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमके माथुर, सीटीओ विनय कुमार राय, मनोज कुमार प्रभात कर अधीक्षक, राजेश कुमार, मीडिया सहायक एहसान रब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें