फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ ः डॉ. कल्याणी का तबादला, डॉ. आनंद होंगे नए सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी का तबादला हो गया है। आगरा जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर तैनात डॉ. आनंद उपाध्याय को यहां पर उनकी जगह पर सीएमओ बनाया गया है। डॉ. बीपी सिंह कल्याणी 25 मार्च 2020 में सीएमओ बनकर आए थे।
विज्ञापन

उस समय कोरोना का दौर चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग के सामने बड़ी चुनौती थी कि संसाधन के नाम पर जनपद के चिकित्सालय में कुछ नहीं था। किसी भी राजकीय अस्पताल में न तो वेंटिलेटर था और न ही आईसीयू। उनके कार्यकाल में पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में आईसीयू बनना बड़ी उपलब्धि है।
अलीगढ़ का कोरोना टीका नोएडा की एक सोसाइटी में लगने को लेकर विभाग की बहुत किरकिरी हुई थी। डॉ. कल्याणी कहते हैं कि वह 25 मार्च 2020 को अलीगढ़ का सीएमओ बनकर आए थे। उस समय तक जनपद में कोरोना केस सामने नहीं आया था। बाद में संक्रमित मरीजों की संख्या 21276 तक पहुंच गई। अभी जनपद में कोरोना का एक भी सक्रिय केस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें