फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: दहेज हत्या मामले में भाई की गवाही पलटी, पति-सास दोषमुक्त, भाई को कोर्ट ने किया नोटिस जारी

Sat, 28 Nov 2026 04:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रियंका की शादी सीटू उर्फ शशी कुमार से हुई थी। संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कोर्ट को बताया कि प्रियंका बच्चा न होने के कारण मानसिक तनाव में थी और उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसी मामले में कोर्ट ने फैसला सुना दिया।
विज्ञापन
कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज हत्या के एक मुकदमे में पति और सास को दोषमुक्त कर दिया गया है। शिकायतकर्ता भाई ने अदालत में अभियोजन के आरोपों का समर्थन नहीं किया, जिसके बाद अपर सत्र न्यायाधीश तारकेश्वरी सिंह ने यह फैसला सुनाया। अपर सत्र न्यायाधीश तारकेश्वरी सिंह ने पति सीटू उर्फ शशी कुमार और सास पुष्पा देवी को बरी किया। 

विज्ञापन


यह मामला गभाना क्षेत्र के महरावल गांव की प्रियंका उर्फ मोनी की मौत से संबंधित है। प्रियंका की मां और अन्य परिजनों ने भी दहेज उत्पीड़न के आरोपों से इन्कार किया। उन्होंने पांच लाख रुपये और बाइक की मांग को भी गलत बताया।

प्रियंका की शादी 20 अप्रैल 2019 को सीटू उर्फ शशी कुमार से हुई थी। 25 अप्रैल 2025 को दिल्ली में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विसरा जांच में ऑर्गेनो फॉस्फोरस इंसेक्टिसाइड पाया गया था। परिजनों ने अदालत को बताया कि प्रियंका बच्चा न होने के कारण मानसिक तनाव में थी और उसने अकेले जहरीला पदार्थ निगल लिया था। अदालत को दहेज उत्पीड़न या हत्या का कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता भाई पर कार्रवाई
अदालत ने शिकायतकर्ता भाई अंकुश कुमार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उसकी तहरीर और अदालत में दिए गए बयानों में विरोधाभास पाया गया। अदालत ने मिथ्या साक्ष्य प्रस्तुत करने के मामले में प्रकीर्ण दांडिक वाद दर्ज करने का आदेश दिया। अंकुश कुमार को 15 दिन के भीतर जवाब देने का नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें