फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम ई-मेल आईडी पर आने में संशय

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर 70 फीसदी हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी अपलोड नहीं है। जिसके कारण उनकी ई-मेल आईडी पर परीक्षा परिणाम भेजने की तैयारियों पर संशय के बादल गहरा गए हैं। हालांकि, विभाग दावा कर रहा है कि जल्द ही शत प्रतिशत ई-मेल आईडी अपलोड कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कक्षा 9 से कक्षा 12 के विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी वेबसाइट पर अपलोड होनी है। इन विद्यार्थियों की संख्या दो लाख 32 हजार 987 है। अब तक एक लाख 14 हजार 82 विद्यार्थियों की ई-मेल अपलोड हो चुकी है, जो 48.96 प्रतिशत है।
इनमें हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों की 30 फीसदी ई-मेल आईडी अपलोड है। विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी पर परिणाम भेजने में बाधा उत्पन्न होने की आशंका है, क्योंकि 70 फीसदी विद्यार्थियों की आईडी अपलोड नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

यह है स्थिति
-94 सहायता प्राप्त विद्यालय
-35 राजकीय माध्यमिक विद्यालय
-624 वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय
-कक्षा 9 से 12 तक में 2,32,987 विद्यार्थी
माध्यमिक शिक्षा विभाग के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी बन रही है, जिनका डाटा विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। साथ ही, हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी पर भेजने की संभावना है। यह डिजिटल साक्षरता दर बढ़ाने की दिशा में काम हो रहा है।
विज्ञापन

-डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, डीआईओएस, अलीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें