फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : छोटी-मोटी शिकायतों का थाने में ही हो निस्तारण : डीएम

विज्ञापन
गांधी पार्क थाने में समाधान दिवस में फरियाद सुनती डीएम सेल्वा कुमारी जे.,एसएसपी कलानिधि नैथानी। ? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने कहा है कि थाना स्तर पर ही छोटी-मोटी शिकायतों का पंचायती तरीके से निस्तारण होना चाहिए। इसमें समझौते के आधार पर आपसी विवाद निपटाएं जाएं। भूमि विवादों का पुलिस व राजस्व विभाग की टीम संयुक्त रूप से निराकरण कराएं। डीएम शनिवार को गांधीपार्क थाने में समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुन रहीं थीं।
विज्ञापन

उन्होंने समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे फरियादियों को सुना और उनकी समस्या के समाधान के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया। डीएम ने कहा कि मामूली विवाद होने के बाद पीड़ित सीधे थाना स्तर पर ही शिकायत लेकर पहुंचता है। जहां तक संभव हो सके आपसी सुलह समझौते के आधार पर ही विवाद का निस्तारण किया जाए।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने भी कहा कि प्राथमिकता के आधार पर जन समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि थाने में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की बात को गंभीरता से सुना जाए और उसका समाधान भी किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि गंभीर प्रकरणों के मामलों में टीम गठित कर मौके पर जाकर साक्ष्यों के आधार पर समस्या का निस्तारण कराया जाए। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने 12 में से आठ शिकायतों का मौके पर निपटारा कराया और चार के लिए टीमों को मौके पर भेजा। क्वार्सी थाने में एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल व एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें