फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: डीएम की पहल, छात्रों को मिला फिजिक्स वाला का फ्री सब्सक्रिप्शन, 300 कोर्स से करेंगे तैयारी

Tue, 22 Sep 2026 05:41 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ डीएम अविनाश कुमार की पहल पर मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत फिजिक्स वाला के 300 ऑनलाइन कोर्स का 25 लाख रुपये की लागत से निशुल्क सब्सक्रिप्शन दिया गया। इससे यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट, जेईई की तैयारी कर रहे छात्रों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में गन्ना विकास एवं चीनी मिलें विभाग के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ डीएम अविनाश कुमार की विशेष पहल पर जिले के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य संसाधनों की कमी के कारण प्रतिभा को पीछे न रहने देना है। यह अभिनव शुरुआत मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत की गई है। इसके अंतर्गत फिजिक्स वाला के उपयोगी ऑनलाइन बैच का निशुल्क सब्सक्रिप्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन


मंगलवार को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें विभाग के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायकगण, विधान परिषद सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन और फिजिक्स वाला के प्रतिनिधियों ने डिजिटल मंच एवं ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधाओं की जानकारी दी।

डीएम का छात्रों से संवाद और पहल की हुई शुरुआत
जिलाधिकारी अविनाश कुमार कुछ समय पहले आगरा रोड स्थित मुकुंदपुर के आंबेडकर छात्रावास पहुंचे थे। वहां करीब 100 विद्यार्थी सिविल सेवा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी अध्ययन संबंधी आवश्यकताओं को जाना। उन्होंने महसूस किया कि डिजिटल तकनीक से तैयारी को और प्रभावी बनाया जा सकता है। इसी सोच के साथ फिजिक्स वाला से समन्वय कर ऑनलाइन पाठ्यक्रमों से जोड़ने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


डिजिटल संसाधन शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने विद्यार्थियों के हित में की गई इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि डिजिटल संसाधन शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से उपलब्ध सुविधाओं का पूरी मेहनत और लगन के साथ लाभ उठाने का आह्वान किया। मानवेंद्र प्रताप सिंह ने अभ्युदय योजना को विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने वाला बताया। ऋषिपाल सिंह ने जीवन के संघर्षों से प्रेरणा लेने की बात कही।
विज्ञापन


25 लाख रुपये की लागत से लगभग 300 ऑनलाइन कोर्स मुहैया
जिलाधिकारी ने बताया कि विद्यार्थियों को 25 लाख रुपये की लागत से लगभग 300 ऑनलाइन कोर्स मुहैया कराए जा रहे हैं। इनकी मदद से यूपीएससी, यूपीपीएससी, एसएससी, नीट और जेईई जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि साधन हम दे सकते हैं, पर मेहनत विद्यार्थियों को करनी है। यह निशुल्क सब्सक्रिप्शन पढ़ाई में तकनीक के अंतर को दूर करने का प्रयास है। निदेशक फिजिक्स वाला अमृत चौबे ने बताया कि अखिल भारतीय परीक्षा श्रृंखला का एक्सेस विद्यार्थियों के पास होगा। इससे समय-समय पर उनका मूल्यांकन होगा और उन्हें अपनी क्षमता का ज्ञान होगा। मुख्यमंत्री अभ्युद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें