भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस शनिवार को किसान दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान कृषक गोष्ठी के माध्यम से जहां किसानों को फसलों की पैदावार बढ़ाने का ज्ञान दिया गया तो वहीं जिले के किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए सम्मानित भी किया गया।
अलीगढ़ के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने ट्रैक्टर चलाया। जिससे उन्होंने किसान के लिए ट्रैक्टर के महत्व का संदेश दिया। कृषक गोष्ठी में किसानों को खेती का ज्ञान दिया गया, वहीं किसानों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस शनिवार को किसान दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान कृषक गोष्ठी के माध्यम से जहां किसानों को फसलों की पैदावार बढ़ाने का ज्ञान दिया गया तो वहीं जिले के किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए सम्मानित भी किया गया। मुख्य आयोजन क्वार्सी कृषि फार्म परिसर में हुआ। यहां सांसद सतीश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता श्योराज सिंह, डीएम इंद्र विक्रम सिंह एवं एसएसपी कलानिधि नैथानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किसान सम्मान दिवस एवं किसान मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत किसान दिवस एवं प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हित में कृषि एवं भूमि सुधार के लिए कार्य किया। कृषि के कानून लागू कर पैमाइश कराकर खसरा-खतौनी स्पष्ट कराए। उन्होंने राजस्व विभाग में भी आमूलचूल परिवर्तन किया और पारदर्शिता लाने की व्यवस्था लागू की। उन्होंने मोदी सरकार में किसान हित में चलायी जा रही योजनाओं को भी गिनाया। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि किसानों को आज पीएम किसान सम्मान निधि से किसानों को काफी मदद मिल रही है। उन्होंने किसानों को नैनो यूरिया एवं डीएपी के लिए जागरुक किया।
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को विभिन्न योजनाओं का संचालन कर लाभ दिलाने का काम कर रही है। किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए कृषि यंत्रों एवं बीजों पर सब्सिडी दी जा रही है। उप कृषि निदेशक यशराज सिंह ने बताया कि किसान सम्मान दिवस पर कृषि विभाग द्वारा जनपद स्तर पर रबी, खरीफ फसल के लिए चयनित कृषकों को कुल 31 पुरस्कार वितरित किए गए।
किसानों को कृषि यंत्रों का वितरण
कृषक गोष्ठी में किसानों को कृषि यंत्रों को फार्म मशीनरी बैंक अनुदान के लिए चयनित एफपीओ को ट्रैक्टर की चाबी देकर सम्मानित किया गया। संचालन उप कृषि निदेशक यशराज सिंह एवं जिला कृषि अधिकारी अमित जायसवाल ने किया।