फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: डेंगू की रोकथाम के लिए डीएम ने तीन मजिस्ट्रेट व चार अधिकारियों की टीम बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

डेंगू की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन भी गंभीर हो गया है। शनिवार को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने तीन मजिस्ट्रेट व चार अधिकारियों की सात सदस्यीय टीम का गठन किया। यह टीम अपने-अपने इलाके में एंटी लार्वा का छिड़काव कराने सहित साफ-सफाई अभियान का संचालन करेगी।
डीएम के मुताबिक टीम में सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, एसीएम प्रथम अंजुम बी, एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह और पंचायती राज अधिकारी पारुल सिसौदिया, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ व एसीएमओ डॉ. एसपी सिंह को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट अपने-अपने डेंगू प्रभावित इलाकों की निगरानी करेंगे। स्वास्थ्य विभाग, नगर निगन और पंचायती राज विभाग के जरिये वहां एंटी लार्वा का छिड़काव, साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें