फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : विशेष सक्रियता पर अलीगढ़ की जिला इकाई सम्मानित

विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम अतिथि को सम्मानित करते उ.प्र. उद्योग व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष भूपेन्द - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा बुधवार को लखनऊ में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 80 जिलों के प्रतिनिधि सहित पांच हजार पदाधिकारी शामिल हुए। अलीगढ़ से जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय के नेतृत्व में व्यापारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम में अलीगढ़ की जिला टीम को विशेष सक्रिय इकाई के लिए प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा व प्रांतीय महामंत्री दिलीप सेठ ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, मंत्री भानु प्रताप सिंह, गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा मौजूद रहे।
इस दौरान व्यापारियों ने जनप्रतिनिधियों के समक्ष समस्याएं रखीं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी वर्ग द्वारा किए गए कार्यों से ही अर्थव्यवस्था चलती है। इस मौके पर जिला महामंत्री राजीव सिंह, प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेश चंद्र पेठा, उपाध्यक्ष शिवचरण लाल गुप्ता, गिरीश शर्मा, सर्वेश वार्ष्णेय, धुर्वेश वार्ष्णेय, विष्णु ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री को व्यापारियों की समस्याएं बताईं
महानगर अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल व्यापारियों के साथ प्रांतीय अधिवेशन में शामिल हुआ। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याएं बताईं। उप मुख्यमंत्री ने जल्द ही समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर महामंत्री राजीव सिंह, युवा महानगर अध्यक्ष दीपक वार्ष्णेय, विवेक गुप्ता, हिमांशु, विष्णु वार्ष्णेय, पवन, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें