फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh District Tax Bar Association: मुकेश सैनी बने अध्यक्ष, विष्णु गुप्ता चुने गए उपाध्यक्ष

Thu, 26 Jun 2025 01:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

वहीं दूसरी ओर अलीगढ़ टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव 29 जून को होना तय था, लेकिन सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुन लिया गया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ डिस्टि्रक टैक्स बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन की साधारण सभा की वार्षिक बैठक 25 जून को रामघाट रोड स्थित एक होटल में हुई। इस दौरान वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। मुकेश कुमार सैनी को अध्यक्ष, विष्णु गुप्ता को उपाध्यक्ष चुना गया।

विज्ञापन


विनोद कुमार शर्मा महासचिव और रमाकांत शर्मा सेक्रेटरी बने। इनके अलावा राकेश कुमार शर्मा, दिनेश कुमार बंसल, भूपेंद्र सिंह, बृज बिहारी मिश्रा, विवेक कुमार शर्मा और कुलदीप सिंह को कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया। सौरभ अग्रवाल को ऑडिटर चुना गया।

चुनाव अधिकारी राजेंद्र प्रसाद और सह चुनाव अधिकारी राकेश कुमार शर्मा व सौरव अग्रवाल की देखरेख में नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष राजवीर शर्मा एडवोकेट ने की। संचालन विपिन कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष जीशान, राजवीर शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, मुकेश कुमार सैनी, विनोद कुमार शर्मा, बृजबिहारी मिश्रा, बृज किशोर, सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अलीगढ़ टैक्स बार एसोसिएशन में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए

अलीगढ़ टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव 29 जून को होना तय था, लेकिन सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुन लिया गया है।

अध्यक्ष पद पर संजीव कुमार महेश्वरी, महासचिव पद पर नितिन गोपाल, उपाध्यक्ष पद पर विवेक कुमार वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष पद पर संदीप पंडित, सचिव पद पर भारतेंद्र कुमार और ऑडिटर पद पर अंशुल शर्मा चुने गए हैं। चुनाव अधिकारियों, मुकेश कुमार सक्सेना और अर्जुन सक्सेना ने प्रक्रिया पूरी कराई गई। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 29 जून को आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें