फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

District Badminton Ranking Championship: मिश्रित युगल में प्रदीप-रमा रहीं विजेता, यह रहा परिणाम

Thu, 09 Jan 2025 04:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अंडर-15 युगल में अतीक-जयदेव विजेता, सुमित-वंश उप विजेता रहीं। अंडर-19 में इश्मीत-वेदांश विजेता, अभिषेक-शिवम उप विजेता, पुरुष ओपन युगल में प्रभात-प्रदीप विजेता, हर्ष-रिशांक उप विजेता रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में सम्मानित प्रतिभागी के साथ अतिथि - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन रैंकिंग चैंपियनशिप के मिश्रित युगल में प्रदीप-रमा विजेता रहीं। उप विजेता रिशांक-सुहाना बनीं। बालक वर्ग अंडर-11 में शौर्य वशिष्ठ विजेता, शौर्य चौधरी उप विजेता, अंडर-13 में जयदेव सिंह विजेता, हार्दिक सिंह उप विजेता बने।

विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बालक वर्ग अंडर-11 में शौर्य वशिष्ठ विजेता, शौर्य चौधरी उप विजेता, अंडर-13 में जयदेव सिंह विजेता, हार्दिक सिंह उप विजेता, अंडर-15 में अतीक अहमद विजेता, जयदेव सिंह उप विजेता, अंडर-17 में अतीक अहमद विजेता, सक्षम पाराशर उप विजेता, अंडर-19 में इश्मीत सिंह विजेता, अतीक अहमद उप विजेता, पुरुष ओपन एकल में रिशांक विजेता, विशाल शर्मा उप विजेता रहे।

अंडर-15 युगल में अतीक-जयदेव विजेता, सुमित-वंश उप विजेता रहीं। अंडर-19 में इश्मीत-वेदांश विजेता, अभिषेक-शिवम उप विजेता, पुरुष ओपन युगल में प्रभात-प्रदीप विजेता, हर्ष-रिशांक उप विजेता रहे। बालिका वर्ग के अंडर-13 में मेघा विजेता, प्राची चौधरी उप विजेता, अंडर-17 में छवि गर्ग विजेता, प्राची चौधरी उप विजेता, अंडर-19 में मेघा विजेता, छवि गर्ग उप विजेता, महिला युगल में रमा-सुजाता विजेता, शोभा-सुहाना उप विजेता रहीं।
विज्ञापन


विजेता खिलाड़ियों को सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, सीओ प्रथम मयंक पाठक, जिला क्रीड़ाधिकारी राम मिलन, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार, विनीत कॉलेज के निदेशक विनीत गौतम ने पुरस्कृत किया। मौके पर बैडमिंटन संघ के सचिव कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, अशोक यादव, अतुल गुप्ता, खुसरो मारूफ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें