फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: कॉलेज में छात्र नेताओं ने उठाई टोपी-बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

Wed, 11 Sep 2019 05:37 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
मुख्य अनुशासन अधिकारी को ज्ञापन सौंपते छात्र नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीगढ़ के धर्म समाज महाविद्यालय में छात्रसंघ के नेताओं द्वारा टोपी और बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है। छात्रसंघ का कहना है कि अगर मुस्लिम छात्र टोपी व छात्राएं बुर्का पहनकर विश्वविद्यालय आएंगी तो हिंदू छात्र भी अपने धर्म के प्रतीक रंग भगवा वस्त्र पहनकर आएंगे।

विज्ञापन


इस संबंध में छात्र नेता आदित्य पंडित और अमित गोस्वामी ने बुधवार को महाविद्यालय के मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉक्टर मुकेश भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेताओं ने कहा कि मुस्लिम छात्र -छात्राएं कॉलेज की वेशभूषा न पहन कर अपने धर्म की वेशभूषा टोपी और बुर्का पहनकर कॉलेज में छात्रों के बीच अलगाव व असमानता का माहौल पैदा कर रहे हैं, जो कॉलेज के हित में नहीं है। 

उधर, मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ मुकेश भारद्वाज ने कहा कि वैसे महाविद्यालय में सभी छात्र छात्राएं ड्रेस पहन कर आती हैं। हालांकि, अभी प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। हो सकता है कि एक-दो छात्राएं बुर्का पहनकर आई हों। छात्र-छात्राओं की वेशभूषा की जांच रोजाना प्रॉक्टोरियल टीम करती है। इसमें इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें