यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के अलीगढ़ जिला टॉप टेन की सूची में इस बार छात्राएं बाजी मारने में कामयाब रहीं। जिले और प्रदेश की टॉप टेन में बेटियों का वर्चस्व रहा। बेटियों पर अंक-वर्षा हुई। इगलास के श्री विष्णु दत्त शर्मा इंटर कॉलेज की छात्रा रितु शर्मा ने कमाल कर दिया। इंटर के प्रदेश की टॉप टेन सूची में उन्हें सातवां स्थान मिला है।
इस बार बेटियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। पिछली बार छात्रों ने टॉप टेन में बाजी मारी थी, लेकिन इस बार बेटियां उनसे आगे निकल गईं। हाईस्कूल की टॉप टेन सूची में 16 छात्र-छात्राएं हैं। इनमें 9 छात्राएं हैं। इसी तरह इंटर की टॉप टेन सूची में 19 छात्र-छात्राएं हैं। इनमें 11 छात्राएं हैं।
हाईस्कूल के टॉपर
1 प्रगति चौधरी 575/600 95.83 एसडीएस इंका इगलास
2 रोहित यादव 571/600 95.17 आदर्श ज्ञानदीप इंका डोरी नगर
3 प्राची 569/600 94.83 केएंड एसआरएमवी इंका अतरौली
3 कृति वार्ष्णेय 569/600 94.83 आदर्श ज्ञानदीप इंका डोरी नगर
4 रोहित कुमार 568/600 94.67 सरस्वती विद्या मंदिर अतरौली
5 सत्यम सौना 565/600 9.17 चौ. चरण सिंह इंका भेनयां
5 लोकेश कुमार 565/600 94.17 सरस्वती विद्या मंदिर अतरौली
6 लक्ष्मी 564/600 94.00 एसएफ हाईस्कूल तकीपुर
7 अंशिका सिंह 563/600 93.83 बी समाज इंका ख्यामई
8 अरुण गोस्वामी 559/600 93.17 बाबूलाल जैन इंका अलीगढ़
8 जतिन कुमार 559/600 93.17 खुशी पब्लिक इंका पिसावा
9 खुशी कुमारी 558/600 93.00 बीएसपीके इंका जट्टारी
9 खुशी 558/600 93.00 श्रीमती विद्यावती इंका पलेसड़ा
9 शिखा शर्मा 558/600 93.00 अमरावती देवी हाईस्कूल जट्टारी
9 अंतिका सिंह 558/600 93.00 सरस्वती विद्या मंदिर इंका आगरा रोड
10 अटल बिहारी चतुर्वेदी 556/600 92.67 लाला महर्षि लाल एसवीएम हाईस्कूल इगलास