फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: सिंगर अमन जाजी-यूके हरियाणवी के गीतों पर झूमा अलीगढ़, दोनों ने खास बातचीत में कहीं ये बातें

Sat, 28 Jun 2025 10:26 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ आए हरियाणवी गायक अमन आजी और यूके हरियाणवी की अमर उजाला से खास बातचीत हुई। जिसमें दोनों ने हरियाणवी संगीत से जुड़े सवालों के जवाब बेबाकी से दिए।
विज्ञापन
हरियाणयवी गीत पर प्रस्तुति देते गायक अमन जाजी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में अमर उजाला प्रीमियर लीग के फाइनल के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाणवी गायक अमन जाजी और यूके हरियाणवी के गीतों पर दर्शक खूब झूमे।

विज्ञापन


अमन जाजी ट्रैक्टर चलाकर ईडन पार्क पहुंचे। उनके साथ यूके थे। अमन ने 52 गज का दामन...की प्रस्तुति दी। इसके बाद मैं तन्नै सूं प्यारी, तू प्यारा मेरा...,चुंदड़ी जयपुर से मंगवाई...,गजबण पानी... सुनाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायकों को सुनने के लिए काफी भीड़ रही।

हरियाणवी गीतों को यूपी का मिला साथ : अमन जाजी

अमर उजाला प्रीमियर लीग के फाइनल में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने आए अमन जाजी ने कहा कि हरियाणवी गीतों को हरियाणा में कम सुना जाता है, लेकिन यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान सहित अन्य राज्यों खूब सुना जाता है। हरियाणवी गीतों को यूपी का साथ मिला है।

उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में अभिनय करेंगे, लेकिन हरियाणवी बोली को अपने साथ रखेंगे। बॉलीवुड में पहले पंजाबी गीतों का क्रेज रहता था। अब हरियाणवी गीतों का क्रेज होने के सवाल के जवाब में अमन ने कहा कि यह लोगों का प्यार है। हरियाणवी गीतों को पसंद किया जा रहा है।

द्विअर्थी गीतों पर उन्हाेंने कहा कि ऐसे गीतों को पसंद नहीं किया जाना चाहिए। अच्छे गीत होने चाहिए, जिसे परिवार के साथ सुना जा सके। अमन ने कहा कि हरियाणवी डांसर सपना चौधरी छोटे और बड़े कलाकारों का सम्मान करती हैं। उन्हें बचपन में टीवी पर देखते थे, अब उनके साथ काम करने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन

हरियाणवी गीतों का बढ़ा क्रेज : यूके हरियाणवी

गायक यूके हरियाणवी ने कहा कि हरियाणवी गीतों का क्रेज बढ़ा है। अब यूट्यूब, शादी और खुशी के कार्यक्रमों में हरियाणवी गाने अधिकतर सुनाई पड़ते हैं। अमर उजाला प्रीमियर लीग के फाइनल में प्रस्तुति देने आए यूके ने कहा कि हरियाणवी पारंपरिक और माडर्न हरियाणवी गीतों में अंतर तो है, लेकिन द्विअर्थी गीतों ने क्षेत्रीय संगीत में असर डाला है, जिस पर रोक लगनी चाहिए। भारत-पाकिस्तान के बीच मित्रता के सवाल के जवाब में कहा कि किसी भी कलाकार का कोई धर्म नहीं होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें