फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में पेड़ पर लटका मिला प्रशिक्षु सिपाही का शव

विज्ञापन
प्रशिक्षु सिपही सोनू का फाइल फोटो - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में जीटी रोड के निकट गांव लधौआ व अकराबाद के बीच बुधवार को एक प्रशिक्षु सिपाही का शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक जिला बागपत का रहने वाला था। वह मैनपुरी में प्रशिक्षु सिपाही के पद पर तैनात था।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर गांव लधौआ रामपुर के पास जंगल में पशुओं को चरा रहे लोगों ने बबूल के पेड़ पर लटका हुआ शव देखा। उनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद घटना स्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए।
मृतक के पास से बरामद मोबाइल के जरिये पुलिस ने जानकारी जुटाई। मृतक की पहचान सोनू हुड्डा पुत्र रोहिताश (25) निवासी जिला बागपत थान चांदी नगर के गांव मंजूरपुर के रुप में हुई। वह मैनपुरी में अक्तूबर 2020 से प्रशिक्षु सिपाही के पद पर तैनात था। एसओ उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि घटना के बारे में मैनपुरी पुलिस व मृतक सिपाही के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें