फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जट्टारी के पूर्व चेयरमैन मनवीर सिंह सहित 11 के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पिसावा क्षेत्र के गांव दमुंआका में भाजपा नेता दिनेश वकील के भतीजे सचिन की हत्या में शामिल सभी 12 आरोपियों के खिलाफ पिसावा पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इसमें जट्टारी नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन चौ. मनवीर सिंह का भी नाम शामिल है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया सभी आरोपी गैंग बनाकर अवैध वसूली करते थे। पैसों को लिए हत्या जैसी घटनाओं के अंजाम देते थे। राजू उर्फ राजकुमार गैंग का लीडर है, जबकि शिव सिंह, पूर्व चेयरमैन चौधरी मनवीर सिंह, बंटी उर्फ सूरज, सचिन गुर्जर, उपेन्द्र पंडित, बॉबी पहलवान, मोनू उर्फ मंजीत, मुकेश दलाल, मुन्ना, बॉबी उर्फ जेनेन्द्र व नौरंग गैंग के सदस्य हैं। गैंग का इलाके में भय बना हुआ है। इनके खिलाफ शिकायत या गवाही देने के लिए कोई तैयार नहीं होता है।
बता दें कि 6 जुलाई को नगलिया बिजना के निकट कार सवार बदमाशों ने दमुंआका निवासी सचिन श्योरान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी ने थाने में नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू उर्फ राजकुमार, शिव सिंह, मनवीर सिंह, बंटी उर्फ सूरज, सचिन गुर्जर, उपेन्द्र पंडित, बॉबी पहलवान, मोनू उर्फ मंजीत, मुकेश दलाल, मुन्ना, बॉबी उर्फ जेनेन्द्र व नौरंग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इनमें से नौरंग, बॉबी और शिव सिंह फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें