फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ लेकर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 14 Mar 2021 04:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
पति संग कांवड़ लेकर आई महिला ने दो लोगों पर मदद के नाम पर नशीली कोल्डड्रिंक पिला कर बेहोश कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर रामघाट से पति के साथ कांवड़ लेकर बुधवार को अलीगढ़ लौट रही एक युवती को परिचित युवक घर तक छोड़ने का झांसा देकर बाइक से आगरा ले गया। वहां अपने दोस्त के साथ मिलकर उसने युवती संग दुष्कर्म किया। शुक्रवार की देर शाम हरदुआगंज थाने में दोनों आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज हो गई है।

विज्ञापन


अलीगढ़ शहर की निवासी 25 वर्षीय युवती के अनुसार बुधवार की सुबह वह अपने पति के साथ कांवड़ लेने रामघाट गई थी। लौटते समय तालानगरी में एस्सार पेट्रोल पंप के समीप थककर वह रुक गई। इसी बीच परिचित अकरम का फोन उसके मोबाइल पर आया। पूछने पर उसने थककर बैठ जाने के बारे में बताया। थोड़ी देर बाद ही अकरम अपने दोस्त संदीप के साथ बाइक लेकर वहां आ गया। घर छोड़ने का झांसा देकर उसने बाइक पर बिठा लिया और उसे जबरन आगरा ले गया। वहां उन दोनों ने मिलकर दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम वह आगरा से लौटी तो बन्ना देवी थाने में शिकायत की लेकिन उसे हरदुआगंज थाने जाने की बात कहकर टरका दिया गया। शुक्रवार की देर शाम हरदुआगंज थाने पहुंची पीड़िता की ओर से आरोपी अकरम व संदीप के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज हुई। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


पति संग कांवड़ लेकर आई महिला ने दो लोगों पर मदद के नाम पर नशीली कोल्डड्रिंक पिला कर बेहोश कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। कोर्ट में भी बयान कराए जाएंगे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। - सुदेश गुप्ता, सीओ अतरौली

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें