फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन ने पति समेत ससुराल वालों को दूध में पिलाया नशीला पदार्थ, रुपये और जेवरात लेकर हुई रफूचक्कर

Sun, 01 Sep 2019 12:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
अलीगढ़ के थाना गंगीरी के गांव शादीपुर में पांच दिन पहले कोर्ट मैरिज कर आई नवविवाहिता ने पति समेत ससुराल वालों को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और रुपये, जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गई। सुबह ग्रामीणों ने पूरे परिवार को बेहोश पड़े देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। देर रात तक पति को छोड़कर अन्य सभी परिवार वालों को होश आ चुका था।
विज्ञापन


थाने में अभी तहरीर नहीं पहुंची है। शादीपुर गांव निवासी कुमरपाल पुत्र स्व. नत्थू सिंह के अनुसार उनके भाई अजब सिंह की शादी बुलंदशहर जनपद के थाना रामघाट के गांव नगला कोठी मजरा जरगवां निवासी संगीता देवी पत्नी भूदेव सिंह ने अपनी बहन की बेटी सुनीता देवी के साथ 26 अगस्त को कोर्ट में कराई थी।

शादी के कराने के लिए संगीता व भूदेव सिंह ने अजब सिंह से 40 हजार रुपये लिए थे। शादी के पांचवें दिन शुक्रवार की शाम सुनीता के मौसा भूदेव सिंह व मौसी संगीता देवी बाइक से अजब सिंह के घर पहुंचे। अजब सिंह ने पत्नी व परिवार के साथ मिलकर उनका खूब स्वागत सत्कार किया। देर शाम सुनीता ने प्लान के तहत पूरे परिवार को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
विज्ञापन


इससे पूरा परिवार बेहोश हो गया। इसके बाद घर पर रखे सोने, चांदी के जेवर, सास व जेठानी के कुंडल, पाजेब तथा दस हजार रुपये लेकर सुनीता अपने मौसा-मौसी के साथ भाग निकली।

शनिवार की सुबह परिवार व गांव वालों ने अजब सिंह के परिवार को बेहोश देख पुलिस को सूचना दी जिस पर पहुंची पीआरवी 759 के सिपाही ने एंबुलेंस बुलाकर बेहोश अजब सिंह व कुमरपाल सिंह पुत्रगण स्व. नत्थू सिंह, मां रामबेटी पत्नी स्व. नत्थू सिंह, भतीजे सोनू व मोनू पुत्रगण कुमरपाल सिंह, भाभी पप्पन देवी पत्नी कुमरपाल सिंह को छर्रा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें