फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान बच्चे की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के सासनीगेट क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में बृहस्पतिवार रात प्रसव के दौरान बच्चे की मौत पर बिफरे परिवार ने जमकर हंगामा किया। हालांकि कुछ देर बाद संभ्रांत लोगों के समझाने पर शांत हो गए और बच्चे के शव को ले गए।
विज्ञापन

बताया गया है कि इगलास क्षेत्र की महिला को दस मार्च को यहां नर्सिंग होम में भर्ती कराया था।
बृहस्पतिवार को महिला ने बेटे को जन्म दिया। मगर कुछ ही देर में बच्चे की मौत हो गई। इस पर परिवार बिफर गया और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिवार ने यहां तक कहा कि नर्सिंग होम स्टाफ ने जानबूझकर सामान्य प्रसव का इंतजार किया। हमने तो उन्हें ऑपरेशन करने तक की सहमति दे दी थी। इसी देरी की वजह से बच्चे की मौत हुई है। इस दौरान काफी भीड़ जमा हो गई। बाद में कुछ लोगों की मध्यस्थता पर विवाद शांत हुआ। सासनी गेट पुलिस के अनुसार इस तरह की कोई सूचना थाने तक नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें