फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस हजार रुपये में मढ़ा सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मडराक थाने पहुंची महिला ने शुक्रवार दोपहर कुछ लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। इस सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने जब जांच शुरू की तो कुछ ही घंटे में भेद खुल गया और पता चला कि महिला ने किसी से बीस हजार रुपये लेकर नामजदों को फंसाने के लिए यह प्रपंच रचा है। फिलहाल पुलिस ने महिला को तो घर भेज दिया, मगर उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है, जिसने महिला को रुपये देकर आगे किया था।
विज्ञापन

एसओ मडराक के अनुसार दोपहर में देहली गेट मकदूम नगर इलाके की एक महिला थाने आई और उसने अपने मोहल्ले के दो नामजद व तीन अज्ञात साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। कहा कि नामजद उसे बातों में उलझाकर मडराक क्षेत्र में लेकर आए और दुष्कर्म कर भाग गए। इस पर एसओ ने महिला पुलिसकर्मियों को उसके बयान दर्ज करने व मेडिकल की औपचारिकताओं के लिए लगाया और खुद आरोपियों के घर पहुंच गए। वे सभी अपने घर मिले। उनके घर में शादी थी। जांच में उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोप सिरे से नकार दिए।
बाद में जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि दो दिन पहले यही महिला इन आरोपियों के खिलाफ देहली गेट पहुंची थी और यही आरोप लगाया था। मगर थाना पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो नया घटनास्थल दिखा दिया। बाद में पता चला कि उसे आरोपियों के मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने इस काम के लिए 20 हजार रुपये दिए हैं। जब महिला से इसे लेकर सख्ती से पूछताछ हुई तो वह टूट गई और सच्चाई बता दी। एसओ के अनुसार फिलहाल महिला को घर भेज दिया है और उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया गया है, जिसने रुपये दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें