महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र की एक नौ साल की बच्ची के साथ ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने अश्लील हरकत कर दी। इतना ही नहीं, वह उसका वीडियो भी बनाने लगा। बच्ची की मां ने शिक्षक को यह हरकत करते हुए देख लिया। शिक्षक बच्ची की मां को धक्का देकर मौके से भाग गया। बच्ची की मां ने आरोपी शिक्षक साक्ष्य निवासी सुरेंद्र नगर, क्वार्सी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
बच्ची की मां ने बताया कि रविवार सुबह उनकी नौ साल की बेटी को ट्यूशन पढ़ाने के लिए शिक्षक साक्ष्य घर पर आया। एक कमरे में वह बच्ची को पढ़ाता था। पढ़ाने के दौरान वह बेटी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। मोबाइल में वीडियो भी बना रहा था। किसी काम से कमरे में जाना हुआ तो उसे यह सब करते हुए देख लिया। विरोध कर उसे पकड़ने की कोशिश की तो धक्का मारकर भा गया। इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। आरोपी के घर पहुंचे तो वहां उसके परिवार वाले बदतमीजी करने लगे। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। सीओ तृतीय अनिल समानिया ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक साक्ष्य निवासी सुरेंद्र नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।