फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलखना के युवक मुंबई में फांसी लगाकर जान दी

Fri, 27 Mar 2020 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
फांसी - फोटो : social media
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कस्बा पिलखना निवासी एक युवक ने मुंबई में फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि लोगों में मृतक के घर पर मातम छाया हुआ है। देर शाम तक मृतक का शव गांव में नहीं पहुंचा था। गांव में चर्चा है कि लॉकडाउन के चलते युवक ने आत्महत्या का सहारा लिया।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि रजी खान (21) मुंबई में एक सैलून की दुकान पर काम करता था। दो दिन पहले फोन पर उससे बात हुई थी। सब कुछ ठीक था। पिता साबिर कुरैशी ने बताया कि उसके तीन लड़के शाहरूख, शाकिर व रजी मुंबई में रहकर एक सैलून की दुकान पर काम करते हैं।

पांच दिन पहले शाहरुख और शाकिर अपने गांव आ गए। लेकिन शाहरुख ने आने से मना कर दिया था। साबिर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सैलून के मालिक ने उन्हें फोन पर घटना की जानकारी दी। बताया कि वह दुकान पर रजी को खाना देने पहुंचे तो देखा वह दुकान के अंदर फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक मृतक का शव गांव नहीं पहुंचा था। हालांकि गांव के लोगों में यह भी चर्चा है कि लॉकडाउन के चलते सैलून बंद होने से भूख के कारण रजी ने आत्महत्या कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें