फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरे में मिले शव की पहचान, मां मौत की वजह से अनजान

विज्ञापन
विज्ञापन
जह से अनजान बनी हुई है। महिला के पिता, भाई व पति का कुछ पता नहीं है। इनके गायब होने के कारण पुलिस ऑनर किलिंग का अंदेशा जता रही है। तीनों को सरगर्मी से खोजा जा रहा है। वहीं शव का सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। उसके बाद ही हत्या का तरीका साफ होगा।
विज्ञापन

एक विजिटिंग कार्ड ने कराई शिनाख्त
विजयगढ़ रोड के गांव हाजीपुर फत्ते खां के बाहर शनिवार शाम करीब सात बजे लोगों ने तालाब में बोरा पड़ा देखा था। बोरे में बेडशीट में लिपटा महिला का शव मिला था। कपड़ों की तलाशी कराई तो पुलिस को दिल्ली के करावल नगर निवासी राजकुमार का विजिटिंग कार्ड मिला। उस व्यक्ति से संपर्क करने पर महिला की पहचान करीब 35 वर्षीय नजमा पत्नी अकबर निवासी बझेड़ा जट्टारी हाल निवासी करावल नगर दिल्ली के रूप में हुई। जांच में पुलिस को पता चला कि नजमा का मायका गोंडा के नुनेरा गांव में है और उसके पिता पप्पू खां, मां शकीला व भाई आदि पूरा परिवार इन दिनों देहली गेट में मकान बनाकर रहता है। भाई की वहां टेलरिंग की दुकान है। यह जानकारी मिलते ही पुलिस देहली गेट स्थित नजमा के मायके पहुंची तो वहां से पिता व भाई गायब मिले। मां मिली तो पुलिस को टहलाने लगी।
सुबह शव की पहचान, अब बच्चे भी गायब
जैसे-तैसे पुलिस सुबह महिला की मां को पोस्टमार्टम केंद्र लाई तो वहां उसने देखते ही शव को पहचान लिया। साथ में उस बेडशीट को भी पहचान लिया, जिसमें शव लिपटा मिला था। महिला ने पुलिस को बताया कि इस बेडशीट को उसके पति ओढ़कर निकले थे। वह कहां गए उसे कुछ नहीं मालूम। बेटी वहां कैसे पहुंची, उसे यह भी नहीं मालूम। उसे अपने बेटे और दामाद के विषय में भी कुछ नहीं मालूम। पहचान के बाद पुलिस जब मां को वापस उसके घर छोड़ने पहुंची तो वहां से उसकी बहू और नजमा के दोनों बच्चे क्रमश: 10 साल की बेटी अनस व 6 साल का बेटा अशद भी गायब मिले। इसके बाद पुलिस का माथा और ज्यादा ठनक गया। फिलहाल नजमा की मां अपने घर में पुलिस निगरानी में है।
विज्ञापन

प्रेम संबंधों की बात हुई उजागर: सीओ तृतीय
सीओ तृतीय अनिल समानिया ने बताया कि विजिटिंग कार्ड वाले राजकुमार नाम के व्यक्ति ने स्वींकारा कि नजमा व अकबर की 13 साल पहले शादी हुई थी। दंपती पर दो बच्चे हैं। अकबर करावल नगर में एक पनीर की दुकान पर नौकरी करता है तथा इसी इलाके में रहता है। यहां उसकी अकबर से दोस्ती हो गई थी। इसी बीच कुछ समय पहले नजमा व राजकुमार में प्रेम संबंध हो गए। इसे लेकर दंपती में विवाद पैदा हो गया। अब नजमा राजकुमार से शादी करना चाहती थी। विवाद ज्यादा बढ़ने पर तीन माह से बच्चों को लेकर अपने मायके में थी। तीन दिन पहले अकबर पत्नी को लेने भी यहां आया था। मगर बात नहीं बनी थी। उस दौरान कुछ विवाद भी हुआ था। अंदेशा है कि इसी विवाद के बाद इस हत्या की प्लानिंग बनी हो। सीओ का कहना है कि अब पति, भाई व पिता की तलाश चल रही है। उनके मिलने के बाद जांच की दिशा आगे बढ़ेगी। वहीं सोमवार को पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट होगा।
बेरहमी से किया कत्ल, चेहरा बिगाड़ने की कोशिश
पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई कि महिला को बेरहमी से पहले गला दबाकर मारा गया। इसके बाद उसका चेहरा बिगाड़ने के इरादे से तेजाब डाला गया। मगर तालाब में शव फेंके जाने के कारण चेहरा ज्यादा बिगड़ नहीं पाया है। पुलिस महिला के देहली गेट स्थित घर से लेकर लाश मिलने वाले स्थान तक के रास्ते में सभी सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। हो सकता है कि रास्ते में शव को ले जाने की फुटेज मिल जाए, जिससे घटना खुल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें