फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए महिला को फांसी पर लटकाया, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बन्नादेवी के नगला कलार गायत्री नगर में दहेज के लिए विवाहिता को फंदे पर लटकाकर हत्या कर दी गई। खबर पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो ससुराली गायब हो गए। पुलिस ने पति सहित नौ ससुरालियों पर पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांधीपार्क के नगला मान सिंह निवासी महेंद्र पाल सिंह के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी ज्योति गौतम की शादी 25 फरवरी 2019 को नरेश कुमार पुत्र अवनेश कुमार निवासी गायत्री नगर बन्नादेवी के साथ की थी। शादी के समय दहेज में कुल 15 लाख रुपये खर्च किया गया था। मगर, शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे और बेटी को प्रताड़ित करने लगे थे। कई बार उसे मारापीटा भी गया। कई बार ससुरालियों को समझाया गया, मगर ये लोग नहीं माने। 22 जनवरी दोपहर करीब एक बजे बेटी की मौत की खबर मिली। जब वह मौके पर पहुंचे तो दरवाजे पर भीड़ थी। पता चला कि बेटी को फंदे पर लटकाकर मारा गया है। ससुराली वहां से गायब थे।
पिता के अनुसार, पति नरेश, ससुर अवनेश, सास पुष्पा देवी, देवर प्रशांत, ननद रूबी, चारू, पूजा, नीतू व चार अज्ञात ननदोई ने मिलकर हत्या की है। इंस्पेक्टर बन्नादेवी ने बताया कि इन सभी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग आया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें