फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : चिकित्सकों को फीडबैक देंगे कोविड-19 मरीज, अधिकारियों को भी मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की आए दिन आ रहीं शिकायतों के बाद जिलाधिकारी ने तय किया है कि अब डाक्टरों का फीडबैक कोविड मरीज देंगे। उसके आधार पर उनकी कार्यकुशलता की शीट तैयार कराई जाएगी। इस शीट को सीएमओ के माध्यम से कोविड कंट्रोल रूम में जमा कराया जाएगा। इधर, दीनदयाल, जीवन ज्योति, अतरौली एल-1 के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के मुताबिक सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि एल-2 दीनदयाल अस्पताल के डाक्टर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ की कार्यकुशलता शीट तैयार कराकर कोरोना कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही एल-1 अस्पताल जीवन ज्योति के लिए एसडीएम कोल, एल-1 अस्पताल अतरौली के लिए एसडीएम अतरौली तथा एल-2 दीनदयाल अस्पताल के लिए एसीएम द्वितीय को नोडल अधिकारी बनाया गया है। डीएम के मुताबिक उक्त तीनों अस्पतालों के नोडल अधिकारियों का जिम्मेदारी होगी कि उनमें कोई भी समस्या न हो पाए। जो भी व्यवस्था की जानी है उसे संबंधित सीएमएस एवं मुख्य चिकित्साधिकारी से वार्ता कर पूर्ण कराएं जाएं। दीनदयाल अस्पताल में 100 बेड का अतिरिक्त वार्ड समस्त व्यवस्थाओं सहित अतिशीघ्र ही स्थापित कराएं। साथ ही विधायक निधि से मिले 12 लाख रुपये में से ही 5 ऐसी खरीदे जाएं। इधर, एडीएम प्रशासन/नगर/वि.रा. और सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए हैं कि वह जनपद में हो रहे विकास/निर्माण कार्यों को समय-समय पर निरीक्षण करें। एडीएम सिटी मलखान सिंह जिला अस्पताल एवं एडीएम वि.रा. मोहन लाल गौतम महिला चिकित्सालय में समस्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आख्या और खामियों को सुधारने का सुझाव दें।
मरीजों के नंबर ही गलत उपलब्ध करा दिए
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार अपनी खामियां छिपने की कोशिश में हर नायाब तरकीब अपना रहे हैं। समीक्षा बैठक में कोरोना कंट्रोल रूम की प्रभारी अधिकारी ने बताया गया है कि एल-2 दीनदयाल अस्पातल में भर्ती मरीजों के मोबाइल नंबर ठीक नहीं हैं। सभी नंबर गलत उपलब्ध कराए गए हैं। इसके चलते मरीजों से फीडबैक नहीं ले पा रहे हैं। डीएम ने दो दिन के भीतर सभी गलत नंबरों को हटाकर सही नंबरों की सूची उपलबध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें