फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओजोन क्लब में पार्टी के दौरान विवाद, हंगामा

विज्ञापन
ओजोन सिटी में मारपीट के बाद थाने में तहरीर देते सोसाइटी के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र की रिहायशी कालोनी ओजोन सिटी क्लब में पार्टी को लेकर रविवार देर रात बखेड़ा खड़ा हो गया। एक तरफ सोसाइटी वासियों ने सोसाइटी मालिक पर हमलावर होने और लॉकडाउन में पार्टी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं देर रात तक यह लोग गेट पर जमे रहे। पुलिस ने सोसाइटी मालिक के बेटे व मैनेजर को हिरासत में ले लिया है। देर रात सोसाइटीवासियों ने तहरीर दे दी थी।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार, ओजोन सिटी क्लब में सोसाइटी मालिक प्रवीण मंगला परिवार के साथ रहते हैं। रेजीडेंसियल सोसाइटी कमेटी के उपाध्यक्ष वीके सिंह का आरोप है कि देर रात रोजाना की तरह वह अपने साथी अध्यक्ष व अन्य लोगों के साथ टहल रहे थे। इस दौरान वह खुद फोन पर बात भी कर रहे थे। क्लब में पार्टी चल रही थी। आरोप है कि प्रवीण मंगला यह कहते हुए हमलावर हो गए कि तुम लोग यहां क्यों टहल रहे हो और हमारा वीडियो बना रहे हो। उन्होंने अपने साथियों से पिटवाने का प्रयास किया। इसी बीच तमाम सोसाइटी वासी क्लब के गेट पर एकत्रित हो गए और लॉकडाउन में बाहरी लोगों को बुलाकर पार्टी का विरोध करते हुए पुलिस बुला ली।
वीके सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पार्टी में मौजूद बाहरी लोगों को अपने सामने वहां से निकलवा दिया। हालांकि, बाद में पुलिस प्रवीण मंगला के बेटे सागर मंगला व मैनेजर कमाल अख्तर को हिरासत में लेकर थाने चली गई। देर रात थाने पहुंचकर रेजीडेंसियल वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष हमवीर सिंह व उपाध्यक्ष वीके सिंह ने संयुक्त रूप से प्रवीण मंगला व उनके गार्डों के खिलाफ तहरीर दी है, जिसमें सोसाइटी के विवादों को लेकर पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

वहीं प्रवीण मंगला का कहना है कि उनके कुछ रिश्तेदार आए थे। परिवार के सभी लोग क्लब के स्वीमिंग पूल में नहा रहे थे। ये लोग वीडियो बना रहे थे। जिसका विरोध करने पर तू तू मैं मैं जरूर हुई है। चूंकि कोरोना काल के चलते सोसाइटी वासियों को स्वीमिंग पूल प्रयोग नहीं करने दिया जा रहा। इसलिए यह खुन्नस मान रहे हैं। इसके सिवाय कोई बात नहीं है। यह लोग इसी तरह के विवाद खड़े करते रहते हैं। हम भी अपनी तहरीर पुलिस को देंगे।
एसएसआई क्वार्सी चंचल सिरोही के अनुसार मौके पर जाकर पाया गया कि मारपीट नहीं हुई। हां आपसी विवाद हुआ है। फिलहाल मालिक के बेटे व मैनेजर को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर आया गया है। बाकी पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें