फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: कांग्रेस में अंदर खाने घमासान की स्थिति, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता प्राथमिक सदस्यता से निलंबित

Sun, 29 Nov 2020 02:20 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

अलीगढ़ के पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह के कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में जाने के बाद कांग्रेस में अंदर खाने घमासान की स्थिति बन गई है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ने पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता लीडर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने राजीव गुप्ता लीडर के उन बयानों को आधार बनाया है जिनमें उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। दूसरी ओर राजीव गुप्ता लीडर ने कहा है कि पार्टी के जिला अध्यक्ष को इस तरह के कदम उठाने का कोई अधिकार ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें