अलीगढ़ में टप्पल के कस्बा जट्टारी में बीते दिनों रंगदारी विवाद में व्यापारी के घर में घुसकर लूट करने वाला बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। टप्पल पुलिस ने लूट कांड के मुख्य आरोपी दीपक मुर्गी को मुठभेड़ में दबोच लिया है। टप्पल में हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी दीपक के पैर में गोली लगी है। दीपक को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।