18 नवंबर को शहर के हवा में सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन होने लगी। रामघाट रोड 33वीं वाहिनी पीएसी के पास से गुजरने वाले अधिकतर राहगीर, बाइक सवार और यात्री के आंखों से आंसू निकलने लगे। आसपास के ठेले वाले और अन्य दुकानदार भी अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर जल्द ही निकल गए।
यह होती हैं बीमारियां
जुकाम, खांसी, सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, गले में संक्रमण, अस्थमा, फेफड़ों से संबंधित बीमारियां आदि।
यह बरतें सावधानी
- घर से बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क या रुमाल बांधे।
- आंखों पर चश्मा लगाएं।
- एक ही मास्क का कई बार उपयोग न करें, इससे संक्रमण फैलने का खतरा है।
- अस्थमा के मरीज बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।
- साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।