फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला डिजिटल इम्पैक्ट: अलीगढ़ कमिश्नर ने लिया वीडियो का त्वरित संज्ञान, जलभराव और गड्ढामुक्त कराया चौराहा

Thu, 06 Jul 2023 09:06 PM IST
चमन शर्मा रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा ने जन सामान्य की समस्या को उठाने के लिए अमर उजाला डिजिटल का धन्यवाद देते हुए कहा कि मीडिया आमजन की आवाज को उठाने का प्रमुख माध्यम है। जहां तक शासन-प्रशासन के हाथ नहीं पहुंच सकते हैं, खबरों के माध्यम से इस प्रकार के जनहित के मुद्दे बड़ी आसानी से पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
एटा चुंगी चौराहे के गड्ढे भरते हुए कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ कमिश्नर नवदीप रिणवा ने अमर उजाला डिजिटल पर प्रसारित खबर का त्वरित संज्ञान लेते हुए केवल चार घण्टे में समस्या का समाधान कराया। अभी हाल हुई बारिश से एटा चुंगी चौराहे पर गड्ढ़ों में हुए जलभराव से आवागमन में परेशानी का एक लाइव वीडियो अमर उजाला डिजिटल के माध्यम से गुरूवार को प्रातः 8:30 बजे कमिश्ननर के संज्ञान में आया। 

विज्ञापन



एटा चुंगी चौराहे पर हो रहे गड्ढों के चलते वाहन चालकों एवं राहगीरों को खासी दिक्कत हो रही थी। अमर उजाला डिजिटल ने बृहस्पतिवार को अपने लाइव वीडियो से इसको साझा किया तो मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने इसका संज्ञान लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार एवं संबंधित विभागीय अफसरों को निर्देश जारी करते हुए समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। इस पर नगर निगम, पीडब्ल्यूडी के अफसर मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर समस्या के निदान के प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन


आननफानन में हो रहे गड्ढों को गिट्टियों से भरा गया। जलभराव को दूर कराया गया। करीब चार घंटे में ही चौराहे की तस्वीर बदल गई। सुबह जहां आने-जाने वाले राहगीरों को जलभराव एवं कीचड़ गंदगी से गुजरना पड़ रहा था। चंद घंटों बाद ही वहां न उन्हें जलभराव मिला और न ही गड्ढे मिले। आस-पास के दुकानदार भी समस्या का समाधान होने से खुश नजर आए।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने जनसामान्य की समस्या को उठाने के लिए अमर उजाला डिजिटल को धन्यवाद देते हुए कहा कि मीडिया आमजन की आवाज को उठाने का प्रमुख माध्यम है। उन्होंने आह्वान किया कि यदि कहीं कोई जनसमस्या दिखाई दे, तो उसे शासन-प्रशासन के संज्ञान में लाया जाए, ताकि समाधान कराया जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें