फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : ठंड का बढ़ा सितम, अलाव नहीं जला पाया नगर निगम

विज्ञापन
अलीगढ़ : दुबे का पड़ाव पर खुद लकड़ी खरीदकर अलाव जलाकर शनिवार शाम को बढ़ी ठंड से निजात पाने के लिए ह? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

रात और दिन के तापमान में गिरावट के साथ चल रही शीत लहर से ठंड का सितम बढ़ गया है। लेकिन इस ठंड से राहगीरों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम अलाव नहीं जला पाया है। ऐसे में शहर के बस अड्डे, रेलवे स्टेशन सहित चौराहे-तिराहे पर लोग ठंड से ठिठुरने के लिए मजबूर हैं। जबकि अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने शहर में अलाव जलवा दिए हैं।
बता दें कि इन दिनों पारा काफी नीचे गिर गया है। रात में तीन डिग्री सेल्सियस तो दिन में धूप की वजह से अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड हुआ है। जिसने एकदम से शहर से लेकर देहात तक का माहौल बदल दिया है। मफलर, गर्म टोपी, गर्म कपड़े बाहर निकल आए हैं। बच्चे और बुजुर्ग ठंड से बचने के लिए अपने घर के अंदर ही रहते हैं। जबकि कामकाज की मजबूरी की वजह से शहर में आने वाले लोग अलाव के बिना ठिठुरने के लिए मजबूर हैं। आलम यह है कि बिना दस्ताने दो पहिया वाहन चलाने पर हाथ सुन्न पड़ने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार भाटी ने कहा कि शहर के सार्वजनिक स्थानों के साथ गोशालाओं को मिलाकर 15 स्थानों पर अलाव जलवाए हैं। प्रत्येक स्थान पर 30-30 किलो लकड़ी डाली जा रही है। ठंड बढ़ने के साथ-साथ और स्थानों पर अलाव जलवाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें