फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़़: ट्रैफिक लाइट लगने से पटरी पर शहर की यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

चौराहों एवं तिराहों पर ट्रैफिक लाइट लगने एवं नागरिकों द्वारा अनुशासित तरीके से पालन किए जाने के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पटरी पर आने लगी है। इससे शहर की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत शहर के करीब एक दर्जन चौराहों एवं तिराहों पर ट्रैफिक लाइट लगी है। 31 अक्तूबर 2020 तक 20 चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लग जाएगी और उसे जनता को सौंप दिया जाएगा। रामघाट रोड पर ऑवर लेडी ऑफ फातिमा स्कूल के पास के तिराहे, किशनपुर और दुबे का पड़ाव पर ट्रैफिक लाइट लगी है। मैरिस रोड, केला नगर रोड, कलक्ट्रेट सहित अन्य कई स्थानों पर भी ट्रैफिक लाइट लगने के बाद यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिल रहा है। शहरवासी इसे एक परिवर्तन के रूप में देख रहे हैं।
विज्ञापन

प्रमुख बिंदू
- शहर में 20 जगह पर लगेगा आईटीएमएस -इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम-। अभी 12 जगह पर लग चुके हैं। 15 अक्तूबर तक 17 जगह एवं 31 अक्तूबर तक 20 स्थानों पर सिस्टम काम करना शुरू कर देगा।
- पूरे शहर में 40 स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम (उद्घोषक) लगाए जाएंगे
- 25 जगह पर मैसेजिंग साईन बोर्ड (इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड) लगाए जाएंगे
कुछ खास बातें...
- रेड लाइट का उल्लंघन करते हैं तो गाड़ी नंबर एवं आपकी तस्वीर कैमरे में कैद हो जाएगी। शहर में 64 स्थानों पर सर्विलांस कैमरा लगाए जा रहे हैं। अपराध पर नियंत्रण में मददगार। गाड़ी नंबर एवं चेहरे की स्पष्ट तस्वीर रिकार्ड। कमांड एंड कंट्रोल रूम में बैठकर पूरे शहर पर नजर रख सकते हैं। जीआईएस से शहर के मंदिर, मस्जिद, सड़क, पार्क आदि चिह्नित किए गए हैं। 10 जगहों पर हवा मापने का यंत्र लगाया जाएगा।
अपने आप चेजिंग होते हैं टाइम
ट्रैफिक लाइट का टाइमिंग अपने आप चेंज होता है। भीड़ देखकर टाइमिंग बढ़ जाएगी। एंबुलेंस के आने पर ग्रीन लाइट जलेगी।
ट्रैफिक लाइट से हमारी यातायात व्यवस्था अनुशासित हो जाएगी। यह स्मार्ट सिटी के लिए स्मार्ट कार्य है। जाम में फंसकर समय की बर्बादी नहीं होगी। दुर्घटनाओं में लोग जान नहीं गवाएंगे।
- डॉ. नरेश, सीएमओ इंचार्ज, जेएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सेंटर
मैरिस रोड, सेंटर प्वाइंट व केला रोड से गुजरना अच्छा लग रहा है। मेरा शहर स्मार्ट बन रहा है। ट्रैफिक लाइट लगने के बाद यातायात व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। स्कूल खुलने पर इसका लाभ बच्चों को मिलेगा।
- शाहनवाज खान, एसवी कॉलेज
ट्रैफिक लाइट शहर में कई स्थानों पर लग गई है। सबसे अच्छी बात है कि लोग इसका पालन कर रहे हैं। शहर व्यवस्थित हो रहा है। पथ विक्रेताओं के लिए समय निर्धारित कर यातायात को और सुगम बनाया जा सकता है।
- संजय वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता, आईटी एक्सपर्ट
ट्रैफिक लाइट लगने एवं शहरवासियों द्वारा इसका पालन करने से यातायात व्यवस्था में सुधार दिख रहा है। शहर की प्रमुख समस्याओं में जाम शीर्ष पर है। इसमें सुधार से शहर की छवि सुधरने की उम्मीद है। बाहर से लोग आएंगे।
- डॉ. मुकेश भारद्वाज, अध्यक्ष औटा
ओएलएफ एवं किशनपुर के पास यातायात व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। लोग अनुशासित तरीके से पालन कर रहे हैं। शहर स्मार्ट हो रहा है। हेलमेट, सीट बेल्ट आदि लगाकर लोग बाइक और कार चला रहे हैं। सुरक्षा के लिए यह जरूरी है।
विज्ञापन

- गौरव मित्तल, उद्यमी
जनता से किए गए वादों को हम पूरा कर रहे हैं। हर कार्य क्वालिटी का हो रहा है। एक दिन में शहर नहीं बदलता। अक्तूबर तक कार्य पूरा कर 20 चौराहों को जनता को सौंप देंगे। यह अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित है। बहुत लाभ होने वाला है।
- सत्य प्रकाश पटेल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें