बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर
- फोटो : संवाद
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शहर में 14 अप्रैल को शोभायात्रा एवं कार्यक्रम आयोजित होंगे। एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र में घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में सुबह आठ बजे उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसको लेकर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।
जन्मोत्सव समिति की देखरेख में समय शाम चार बजे से देर रात्रि तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा कठपुला, रसलगंज चौराहा, सराय हकीम, बारहद्वारी, पत्थर बाजार, मीरूमल की प्याऊ चौराहा, मामू भान्जा, आगरा रोड से बजरिया, दुबे का पड़ाव चौराहा होते हुये शिवा पेट्रोल पम्प के सामने अम्बेडकर धर्मशाला पर पहुंचकर सम्पन्न होगी। इस दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और वे बाईपास से गंतव्य को रवाना होंगे। केवल एंबुलेंस व आपातकालीन वाहनों के आवागमन पर छूट रहेगी।
नो-ट्रैफिक जोन
शोभायात्रा के जिला चिकित्सालय मलखान सिंह रोड से गुजरते समय रसलगंज से बारहद्वारी तक।