फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: हर्ष फायरिंग ने शादी की खुशियों को मातम में बदला, किशोर के गले में लगी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Nov 2026 11:31 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

 घायल को पहले सीएचसी और फिर जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शादी की रस्में पूरी होने के बाद सुबह सात बजे दुल्हन की विदाई हुई।
विज्ञापन
गले में गोली लगने से घायल किशोर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौली क्षेत्र में शनिवार की रात हर्ष फायरिंग ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। वीरसिंहपुर गांव में बरात के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में एक 14 वर्षीय मासूम घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गांव ककेथल के माजरा वीरसिंहपुर निवासी नरेश की बेटी राधा की बरात शनिवार को गांव नोअरी भोजपुर से आई थी। दूल्हा चोब सिंह का बेटा भूपेंद्र था। शनिवार रात नाश्ता के बाद बरात चढ़त की रस्में हंसी-खुशी चल रही थीं। रात करीब 11.30 बजे बरात गौरीशंकर के मकान के पास से चढ़ना शुरू हुई। रात करीब 12 बजे बरात गांव के निकट पहुंची तो लोग नृत्य करते हुए हर्ष फायरिंग करने लगे। बताया जाता है कि फायरिंग में देसी कट्टा का भी उपयोग किया गया था। हर्ष फायरिंग के दौरान बरात देख रहे ललित 14 वर्ष पुत्र राकेश की गर्दन पर गोली जा लगी। ललित दुल्हन के परिवार का ही रिश्ते का भाई था। गोली लगते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा।

घायल का मेडिकल में चल रहा इलाज
परिजनों ने तत्काल ललित को सीएचसी पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देख उसे जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है और ललित की हालत नाजुक बनी हुई है। परिवार में इस घटना से कोहराम मच गया। सीओ अनिवेश कुमार सिंह ने बताया कि हर्ष फायरिंग की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है।
विज्ञापन


शादी की औपचारिक रस्में पूरी
घटना के बाद रात में पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। इसके बावजूद शादी की औपचारिक रस्में पूरी की गईं। सुबह करीब सात बजे दुल्हन की विदाई हुई। सीओ अनिवेश कुमार सिंह ने यह भी बताया कि घायल का इलाज जारी है। तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें