कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह।
- फोटो : amar ujala
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को अलीगढ़ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने बताया कि जल शक्ति मंत्री सुबह 11 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां वे जनप्रतिनिधियों व भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 11: 30 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक जल जीवन मिशन के तहत योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण एवं सिंचाई एवं जल संसाधान, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, भूगर्भ जल विभाग के तहत चल रही योजनाओं का भौतिक निरीक्षण करेंगे। इसके बाद खैर क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद बुलंदशहर के लिए रवाना हो जाएंगे।