फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : भाजपा की जन विश्वास यात्रा में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Mon, 20 Dec 2021 02:21 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

आज डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के सानिध्य में यात्रा ने अलीगढ़ में भ्रमण किया।
 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेेश शर्मा के अलीगढ़ पहुंचने पर स्वागत करते भाजपा नेता - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में रविवार को भाजपा की जन विश्वास यात्रा का सोमवार को अलीगढ़ में भ्रमण हो रहा है। इसकी अगुआई उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा कर रहे हैं। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए जाने के बाद देर रात यह यात्रा अलीगढ़ पहुंची थी। खैर बाईपास स्थित कलावती पैलेस में विश्राम किया।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम हरदुआगंज और 12 नंबर नरौना में डिप्टी सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे। वह यात्रा के साथ करीब पांच घंटे रहेंगे। जबकि महानगर में जगह-जगह पर यात्रा का स्वागत किया जा रहा है।
 

किसान कर सकतें हैं विरोध

रात 10 बजे के लगभग बेसवां में भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह, जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा, जिला महामंत्री पंकज पवार, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी आदि ने यात्रा का स्वागत किया। इगलास में यात्रा के साथ आए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का विधायक राजकुमार सहयोगी व वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश भारद्वाज और अन्य लोगों ने स्वागत किया। यहां श्रीकांत शर्मा ने कहा कि बिना भेदभाव के हमने काम किया है। सरकार निष्पक्ष रूप से काम कर रही है। 2022 में फिर से हमारी सरकार बनेगी।

खैर पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने फूलों की बारिश की। इसके बाद देर रात यात्रा लोधा होकर खैर बाईपास स्थित कलावती पैलेस पहुंची। यहां यात्रा ने रात्रि विश्राम किया। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि भाजपा की जन विश्वास यात्रा का सोमवार को जिले में भव्य स्वागत किया जाएगा। एमएलसी ठा. जयवीर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया।

युवा भाजपा नेता अभिमन्यु सिंह ने कहा कि हमारी सरकार की करनी और कथनी में अंतर नहीं है। भाजपा नेता सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस ने कहा कि व्यापारी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। प्रदेश में अपराधियों को उनकी सही जगह पर पहुंचा दिया गया है। यात्रा में खैर विधायक अनूप प्रधान, राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी, रामसखी कठेरिया, शशी सिंह, गौरव शर्मा, विक्रम सिंह, सत्या सिंह, चौ. नत्थी सिंह आदि मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

- सुबह 09:55 बजे हवाई पट्टी धनीपुर आगमन।
- सुबह 10:00 बजे मंडल व राज्य विवि के अधिकारियों के साथ बैठक।
- सुबह 10:20 बजे यात्रा में शामिल होने के लिए प्रस्थान।
- सुबह 10:35 रघुनाथ पैलेस आगमन।
- दोपहर 3:00 बजे तक यात्रा के साथ।
-दोपहर 3.30 बजे धनीपुर हवाई पट्टी से आगरा के लिए प्रस्थान।
विज्ञापन

रविवार को नुमाइश के उद्घाटन में शामिल होने की सूचना पर किसानों ने साथा चीनी मिल का कोई कार्य न होने पर प्रभारी मंत्री सुरेश राणा नुमाइश में न घुसने का एलान किया था। किसानों का कहना है कि विरोध के चलते सुरेश राणा नुमाइश का उद्घाटन करने नहीं आए। ऐसे में आज निकाली जा रही जन विश्वास यात्रा का विरोध किसान कर सकते हैं। सूचना पर पुलिस व खुफियातंत्र अलर्ट हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

विदेश तक पहुंचा अलीगढ़ का ताला, हार्डवेयर

जनपद के उत्पाद ताला, हार्डवेयर व मूर्ति कारोबार अब विदेशों तक पहुंच गया है, जिसको 2017 से पहले कोई उम्मीद नहीं थी। भाजपा सरकार ने ओडीओपी के तहत उत्पादों को विदेश तक पहुंचाने का काम किया है। भाजपा से पहले यूपी में उद्योग पलायन करते थे। जबकि अलीगढ़ में नये औद्योगिक क्षेत्र के साथ अब डिफेंस कॉरिडोर तैयार हो रहा है। यह विचार रविवार देर शाम सर्किट हाउस में राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह ने पत्रकारों के समक्ष रखे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की ओर खड़ा किया है। जबकि सर्वोत्तम प्रदेश बनाने की अपेक्षा के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए गली और गलियारे तक हर व्यक्ति तक अपनी विकास की विश्वास वाली योजनाओं को पहुंचाने के लिए जन विश्वास यात्रा मुख्यमंत्री ने मथुरा से शुरू की है। हमारा आह्वान है कि जनता हमें फिर से पांच वर्ष दे। जिससे हम उत्तम प्रदेश को सर्वोत्तम बना सकें।

पिछली सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उद्योग पलायन होने लगे थे। जबकि हमने कुटीर उद्योगों के विकास के लिए कार्य किया। निवेशकों ने करोड़ों रुपये का निवेश किया। जिससे इकाइयां धरातल पर सुचारू हो गईं। अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर के साथ गभाना के ख्यामई में 48 हेक्टेयर में नया औद्योगिक क्षेत्र प्रस्तावित है। साथा चीनी मिल के अब तक नहीं चल पाने के मामले पर कहा कि इसमें कुछ तकनीकी बाधाएं आई हैं। उनको दूर किया जा रहा है। सरकार नजर बनाए है। लघु उद्योग भारती उप्र के संयुक्त महामंत्री गौरव मित्तल, कोषाध्यक्ष अंशुमन अग्रवाल, उद्योग संयुक्त आयुक्त श्रीनाथ पासवान आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें