फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने एकत्रित किए थे बच्चे, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को हुए उपद्रव में यंग इंडिया कोचिंग संचालक एवं भाजपा नेता सुधीर शर्मा पर आंदोलन के लिए बच्चों को एकत्रित करने का आरोप है। पुलिस ने इस कोचिंग संचालक सहित 9 कोचिंग संचालकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए अन्य कोचिंग संचालकों में जट्टारी के चौधरी कोचिंग सेंटर के संचालक मोहन चौधरी, तिरुपति के संचालक रामकुमार सिंह व केशव, केडी इंस्टीट्यूट के संचालक गौरव चौधरी व रोबिन चौधरी, गुरुकुल कोचिंग सेंटर के संचालक नवीन वैष्णव व अमित कुमार शामिल हैं। सुधीर शर्मा भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष हैं और जिले के एक माननीय के करीबी हैं।
पुलिस जांच में अब तक जो निकलकर आया है, उसके अनुसार 17 जून की सुबह 6 बजे भाजपा नेता व यंग इंडिया कोचिंग संचालक सुधीर शर्मा ने मालव के बल्लभदास मंदिर से आवाज लगाकर बच्चों को टप्पल आंदोलन करने के लिए एकत्रित किया था। इसके लिए मंदिर के लाउडस्पीकर से तीन बार आवाज लगाई गई थी। बता दें कि सुधीर लंबे समय से भाजपा में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें