कान्हा का फाइल फोटो (विज्ञप्ति)
- फोटो : CHHARRA
शनिवार को गांव छौगवां में खेलते समय एक मासूम जेनरेटर के अल्टीनेटर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होते ही परिवार वाले उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजौली पहुंचे लेकिन वहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।
गांव बिजौली के पातालेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी सोनू शर्मा पुत्र बनवारी लाल शर्मा शनिवार की दोपहर अपनी मां, पत्नी व सात साल के पुत्र कान्हा के साथ परिचित के यहां दावत में पहुंचे थे। दोपहर में उनकी मां ने सोनू को पत्नी समेत घर भेज दिया और कान्हा को बाद में अपने साथ लेकर आने की बात कही।
बताते हैं कि कान्हा खेलते हुए जेनरेटर के पास पहुंच गया जहां उसका कपड़ा जेनरेटर के अल्टीनेटर में फंस गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कान्हा की चीख-पुकार सुनकर परिवार व गांव वाले दौड़कर पहुंचे। गंभीर हालत में उसे बिजौली सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।